सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के लिए फॉक्सकॉन-वेदांता की डील खत्म हो गई है। फाक्सकॉन ने कहा कि ये पार्टनरशिप आपसी सहमति से ही खत्म हुई है। वहीं वेदांता ने कहा कि इसके बाद दूसरे पार्टनर के साथ उनकी बातचीत जारी है। आज वेदांता के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए APL APOLLO TUBES और TATA STEEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
