Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: निफ्टी कुल मिलाकर, पिछले पांच कारोबारी सत्रों से 19300-19500 की रेंज में कंसोलीडेट हो रहा है। इससे बाजार की आगे की दिशा साफ दिख नहीं रही है। सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक अश्विन रमानी का कहना है कि कॉल और पुट दोनों ही राइटर निफ्टी में 19400 स्ट्राइक पर एक दूसरे को पछाड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार के कारोबारी सत्र में 19400 का स्तर काफी अहम होगा
Trade setup:11 जुलाई को NSE पर 7 स्टॉक्स इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक,ज़ी एंटरटेनमेंट इंडिया, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHEL और डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं
Trade setup: 10 जुलाई को बाजार आखिरी कारोबारी घंटे में आई रिकवरी के चलते हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। वैसे पूरे दिन बाजार एक छोटे दायरे में ही घूमता रहा था। कल के कारोबार में भी निफ्टी के लिए 19300 पर सपोर्ट देखने को मिला। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी लेकर बंद हुआ था।
बीएसई सेंसेक्स 64 अंक बढ़कर 65344 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 24 अंक बढ़कर 19356 पर पहुंच गया। निफ्टी ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ अपर और लोअर के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी पिछले दिन के रेंज के भीतर ही कारोबार करता दिखा। ये कुल मिलाकर, पिछले पांच कारोबारी सत्रों से 19300-19500 की रेंज में कंसोलीडेट हो रहा है। इससे बाजार की आगे की दिशा साफ दिख नहीं रही है।
सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक अश्विन रमानी का कहना है कि कॉल और पुट दोनों ही राइटर निफ्टी में 19400 स्ट्राइक पर एक दूसरे को पछाड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार के कारोबारी सत्र में 19400 का स्तर काफी अहम होगा। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ
19500 पर रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 19300 पर सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19331 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19306 और 19264 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19414 फिर 19440 और 19482 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44746 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44637 और 44460 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45099 फिर 45208 और 45385 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 19500 की स्ट्राइक पर 1.08 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 14.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19400 की स्ट्राइक पर 67.53लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें HDFC, Hindustan Unilever, Power Grid Corporation of India, Shriram Finance और NTPC के नाम शामिल हैं।
38 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 10 जुलाई के कारोबार में 38 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Escorts, Dr Lal PathLabs, SAIL, Punjab National Bank और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 10 जुलाई के कारोबार में जिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Granules India, India Cements, Intellect Design Arena, HDFC और Tata Motors के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 10 जुलाई के कारोबार में जिन 79 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Aarti Industries, Dalmia Bharat, Atul, Laurus Labs और Jubilant Foodworks के नाम शामिल हैं।
20 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 10 जुलाई के कारोबार में जिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Marico, REC, Piramal Enterprises, Infosys और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
10 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 588.48 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 288.38 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
11 जुलाई को NSE पर 7 स्टॉक्स इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक,ज़ी एंटरटेनमेंट इंडिया, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHEL और डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।