BPCL ने शानदार नतीजे पेश किये। तिमाही आधार पर मुनाफे में करीब 230 परसेंट का उछाल नजर आया। कंपनी की मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही। इसके साथ ही कंपनी ने 4 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। चौथी तिमाही में SHREE CEMENT के नतीजे कमजोर रहे। सालाना आधार पर मुनाफे, EBITDA और मार्जिन में कमी आई। लिहाजा इन दोनों स्टॉक्स पर आज बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BOROSIL और PB FINTECH सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
