वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार में कामकाज मिलाजुला नजर आ रहा है। वहीं ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता से कच्चा तेल 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का भाव 2% से ज्यादा फिसलकर 73 डॉलर के करीब आ गया है। जबकि पीली धातु यानी कि सोना उछल गया है। सोने का भाव 3% उछलकर 1980 डॉलर पर पहुंच गया है। सोना घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। लिहाजा बाजार में गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों पर फोकस रहेगा। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में हर रोज की तरह बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COCHIN SHIPYARD और TATA MOTORS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।
