Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

INDIAN HOTELS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 328 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय 872 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,625 करोड़ रुपये रही। चौथी तिमाही में EBITDA 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 28, 2023 पर 9:30 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
TRENT पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल देकर कहा कि Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 0.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 54 करोड़ रुपये रहा

टेक महिंद्रा के Q4 नतीजे सुस्त रहे। कंपनी का मुनाफा करीब 14% घटा। कंपनी का रेवेन्यू फ्लैट रहा। EBIT में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। उधर LTI MINDTREE के नतीजे मिलेजुले रहे। डॉलर रेवेन्यू में एक परसेंट की बढ़त देखने को मिली। विप्रो के नतीजे चौथी तिमाही में कमजोर रहे। रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। कॉन्सटेंट रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली। लेकिन शेयर को बायबैक से सहारा मिल सकता है। कंपनी 19% प्रीमियम के साथ 445 रुपये पर बायबैक करेगी। लिहाजा ये दोनों स्टॉक्स में आज एक्शन रहेगा। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INDIAN HOTELS और ADITYA BIRLA SUN LIFE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1. INDIAN HOTELS (Green)

सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 328 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 872 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,625 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा। जबकि EBITDA मार्जिन 18% से बढ़कर 33% रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें