कच्चे तेल में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में डेट सीलिंग पर वोटिंग और OPEC PLUS देशों की बैठक से पहले ये गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल का भाव 4% से ज्यादा गिरकर 73 डॉलर के करीब रहा। उधर COMEX पर सोने में करीब 1% की मजबूती देखने को मिली। लिहाजा आज बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए KOTAK MAHINDRA BANK और MANKIND सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
