कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में 50 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी की गई है। इसकी वजह से अब भाव 4400 रुपये प्रति टन होंगे। ATF और डीजल पर टैक्स में राहत मिली है। तेल कंपनियों के स्टॉक्स पर आज नजरें होंगी। वहीं अदाणी ग्रुप को लेकर LIC का बड़ा बयान आया है। LIC के चेयरमैन बोले कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से मुलाकात की है। जिसमें आगे ग्रोथ को लेकर पूरी तरह से भरोसा जताया गया है। लिहाजा एलआईसी और अदाणी ग्रुप के शेयरों पर भी फोकस रहेगा। इधर सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MANAPPURAM FINANCE और IOC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
