कच्चे तेल में 2 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 83 डॉलर के पास पहुंच गया। चीन में राहत पैकेज से डिमांड बढ़ने की उम्मीद से तेल की कीमतें 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MARUTI और SPANDANA SPHOORTY FINANCIAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
