कच्चा तेल दबाव में नजर आ रहा है। ब्रेंट कल $75 के नीचे फिसल गया। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा। चीन में मांग में गिरावट की आशंका ने दबाव बनाया। मई में चीन के क्रूड इंपोर्ट में भी गिरावट आई है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए PIDILITE INDUSTRIES और IOC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
