Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

QUICK HEAL TECHNOLOGIES पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किये। चौथी तिमाही में 28 करोड़ के मुनाफे की जगह कंपनी को 7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। चौथी तिमाही में आय 104 करोड़ रुपये से 52% घटकर 49 करोड़ रुपये हो गई

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 8:58 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
TATA COFFEE पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी Q4 नतीजे आज जारी करेगी लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है

कच्चा तेल 85 डॉलर के नीचे फिसला। तेल के भाव 2% टूटे। मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं और डॉलर में मजबूती से भाव गिरे हैं। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने भी दबाव बनाया है। जस्ट डायल के अच्छे नतीजे आये हैं। सालाना आधार पर मुनाफे में 279% का जोरदार उछाल नजर आया। कंपनी आय भी 40 परसेंट बढ़ी है। इधर एंजेल वन का तिमाही दर तिमाही मुनाफा 17% उछला है। कर्मचारियों का खर्च घटने से EBITDA 20% बढ़ा है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए QUICK HEAL TECHNOLOGIES और JUST DIAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं इनके नाम-

आशीष वर्मा की टीम

1) QUICK HEAL TECHNOLOGIES (RED)

Q4 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। कंपनी को 28 करोड़ के मुनाफे की जगह 7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 104 करोड़ रुपये से 52% गिरकर 49 करोड़ रुपये रही। नवीन शर्मा ने कंपनी के CFO पद से इस्तीफा दिया। 26 अप्रैल से अंकित माहेश्वरी कंपनी ने नए CFO होंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें