अमेरिका के बैंकिंग संकट से क्रूड के भाव में गिरावट नजर आई। कच्चे तेल का भाव 2% से ज्यादा गिरकर 80 डॉलर के करीब पहुंच गया। लेकिन सोने में जोरदार तेजी दखने को मिली। सोने का भाव 1900 डॉलर के पार निकल गया। जबकि बिटक्वॉइन 14% से ज्यादा उछल गया। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही गोल्ड लोन से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। वहीं फरवरी में रिटेल महंगाई 6.44 परसेंट रही। दाल और दूध महंगे हुए। हालांकि सब्जियों की कीमत में नरमी आई है। इन सब बातों पर बाजार रिए्क्ट करेगा। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SONA BLW और AXIS BANK सहित ये 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।
