Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17107 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17008 और 16849 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17425 फिर 17523 और 17682 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39431 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39140 और 38668 पर स्थित हैं
Trade setup:13 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1546.86 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1418.58 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup:13 मार्च को भी बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत रही जिसके चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सिलिकॉन वैली बैंक के दीवालिया होने और सिग्नेचर बैंक के बंद होने को साथ ही अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में आए बड़े संकट ने पूरी दुनिया के बाजारों को बड़ा झटका दिया है। कल के कारोबार सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली थी। बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 897 यानी 1.52 फीसदी गिरकर 58238 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 259 अंक यानी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 17154 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल पिछले साल 13 अक्टूबर के बाद के यानी 5 महीनें के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक बड़ा बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में वैलेटिलिटी भी बढ़ती दिखी थी। वैलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)करीब 21 फीसदी की तेजी के साथ 16.21 के लेवल के आसपास पहुंचता दिखा था।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि निफ्टी अपने सभी अहम सपोर्ट लेवल तोड़ते हुए 17250 के नीचे बंद हुआ है। ये काफी हद तक निगेटिव है। हालांकि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17000 और 16900 के जोन में बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17250 और 17450 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
श्रीकांत चौहान की सलाह है कि आज निवेशक 17450 के स्टॉपलॉस के साथ 17350 और 17400 पर बिकवाली की रणनीति अपना सकते हैं। वहीं, ट्रेडर्स 16800 के स्टॉपलॉस के साथ 17000 और 16900 के बीच खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17107 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17008 और 16849 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17425 फिर 17523 और 17682 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39431 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39140 और 38668 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40375 फिर 40667 और 41139 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 40.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 45.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 12.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Dabur India, Godrej Consumer Products, Astral, United Spirits और Berger Paints के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
3 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 3 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Tech Mahindra, ICICI Lombard General Insurance Company और Britannia Industries के नाम शामिल हैं।
101 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 101 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें GAIL India, Power Grid Corporation of India, ABB India, Gujarat Gas और Siemens के नाम शामिल हैं।
83 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 83 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Ipca Laboratories, AU Small Finance Bank, IndusInd Bank, Navin Fluorine International और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।
5 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Mahanagar Gas, Dr Lal PathLabs, Balrampur Chini Mills, United Spirits और Apollo Hospitals Enterprises के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
13 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1546.86 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1418.58 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
14 मार्च को NSE पर सिर्फ एक स्टॉक GNFC F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।