Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

ICICI SECURITIES पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में आय 1% गिरकर 885 करोड़ रुपये रही। जबकि मुनाफा 23% गिरकर 263 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA चौथी तिमाही में 3% गिरकर 548 करोड़ रुपये रही। कंपनी की मार्जिन घटकर 62% रही। बोर्ड ने शेयरधारकों को 9.25 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव दिया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 9:12 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
HCL TECH पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि आज कंपनी के Q4 नतीजे आयेंगे लिहाजा शेयर में गिरावट की आशंका है

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कच्चे तेल के दाम 1 दिन में 2% से ज्यादा गिरे हैं। ब्रेंट 83 डॉलर के नीचे फिसल गया। महंगाई के कारण मांग गिरने और अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने दबाव बनाया है। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। टाटा मोटर्स ने मेगा EV पुश किया है। JLR इसमें 1500 करोड़ पाउंड निवेश करेगी। वहीं 2025 तक EV रेंज रोवर लॉन्च होगी। अगले 2 सालों में JLR को नेट कैश पॉजिटिव बनने का भी लक्ष्य है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA COMMUNICATIONS और HCL TECH सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1) TATA COMMUNICATIONS (Red)

Q4 में मुनाफा 11% गिरकर 326 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 1% गिरकर 1,034 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्जिन घटकर 22.6% रही। बोर्ड का 21 रुपये/शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें