Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TITAGARH WAGONS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। कंपनी को Q4 में सालाना आधार पर 25 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। आय चौथी तिमाही में 422 करोड़ रुपये से बढ़कर 974 करोड़ रुपये रही। EBITDA चौथी तिमाही में 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 96 करोड़ रुपये रहा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 25, 2023 पर 9:30 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
NYKAA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में आय सालाना आधार पर 973.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,301.7 करोड़ रुपये रही

LIC के चौथी तिमाही में नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का Annual Premium Equivalent यानी APE में 6.5 परसेंट की गिरावट नजर आई। लेकिन VNB margin उम्मीद से बेहतर रही। चौथी तिमाही में नाल्को का मुनाफा 52% घटा। EBITDA में भी 53% की गिरावट देखने को मिली। मार्जिन में तेज गिरावट नजर आई। हालांकि सभी आंकड़े अनुमान से कहीं अच्छे रहे। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TITAGARH WAGONS और NALCO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1. TITAGARH WAGONS (Green)

सालाना आधार पर Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। कंपनी को Q4 में 25 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q4 में आय 422 करोड़ रुपये से बढ़कर 974 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 96 करोड़ रुपये रहा।

Q4 में EBITDA मार्जिन 10.9% से घटकर 9.8% रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें