Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:20-डे एसएमए से अच्छी तेजी दिखाने के बाद निफ्टी अब अपनी थकान मिटा रहा है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो सत्रों में बिकवाली के बावजूद आगे तेजी जारी रहेगी। गंगाधरन का कहना है कि 18420 की बाधा पार करने के बाद निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 18459 होगा। निफ्टी में तेजी के सारे संकेत कायम हैं और जल्द ही ये 18459 का अगला लक्ष्य भी पार करता दिखेगा
Trade setup:24 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1185.84 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 300.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: कल 24 मई को पिछले 4 कारोबारी सत्रों में पहली बार करेक्शन देखने को मिला। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते गुरुवार को होने वाली मंथली एक्सपायरी के पहले बाजार 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 208 अंक गिरकर 61774 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 63 अंक गिरकर 18285 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो बुल्स और बीयर के बीच रस्साकशी का संकेत देता है। वोलैटिलिटी में बढ़त ने भी तेजड़ियो के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। फियर इंडेक्स इंडिया VIX 12.61 के स्तर से 4 प्रतिशत बढ़कर 13.11 के स्तर पर पहुंच गया है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन ने कहा कि डेली चार्ट पर नजर डालें तो साफ होता है कि 20-डे एसएमए (सरल मूविंग एवरेज) से अच्छी तेजी दिखाने के बाद निफ्टी अब अपनी थकान मिटा रहा है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि पिछले दो सत्रों में बिकवाली के बावजूद आगे तेजी जारी रहेगी। गंगाधरन का कहना है कि 18420 की बाधा पार करने के बाद निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 18459 होगा। निफ्टी में तेजी के सारे संकेत कायम हैं और जल्द ही ये 18459 का अगला लक्ष्य भी पार करता दिखेगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18,250 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18264 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18233 और 18184 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18363 फिर 18394 और 18443 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43634 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43547और 43405 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43918 फिर 44005 और 44147 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18400 की स्ट्राइक पर 1.38 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 41.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18200 की स्ट्राइक पर 1.23 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Abbott India, Nestle India और TCS के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
29 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 29 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ONGC, Biocon, Power Finance Corporation, Manappuram Finance और Petronet LNG के नाम शामिल हैं।
55 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 55 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Whirlpool, Coforge, Cholamandalam Investment&Finance, Escorts और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।
45 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, कमिंस इंडिया, अशोक लीलैंड, पेज इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी एएमसी के नाम शामिल हैं।
60 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Alkem Laboratories, IndusInd Bank, United Breweries, Dr Lal PathLabs और Aarti Industries के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
24 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1185.84 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 300.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
25 मई को NSE पर 2 स्टॉक Delta Corp और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।