सीधा सौदा- आज इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक कर सकते हैं दमदार कमाई
TORRENT PHARMA पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। कंपनी का Boehringer Ingelheim के साथ करार हुआ है। भारत में एंटी-डायबिटिक दवा की बिक्री के लिए करार हुआ है। कंपनी द्वारा Cospiaq, Cospiaq MetTM और Xilingio की बिक्री की जायेगी।
निफ्टी बुधवार के ट्रेड में 18,700-18,750 के जोन के करीब पहुंच गया। कल इंडेक्स पूरे सत्र के दौरान सकारात्मक बना रहा। इसने डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न बनाया। जो कि बाजार के रुझान के बारे में बुल्स और बेयर के बीच अनिश्चितता बताता है। ऐसे में आज वीकली एक्सपायरी के दिन दोनों इंडेक्स किस दिशा में मूव करते हैं। इस पर बाजार की नजरें रहेंगी। इन सबको देखते हुए स्टॉक स्पेसिफिक कॉल्स के रूप में सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें TORRENT PHARMA, BIOCON, NTPC और ICICI BANK सहित अन्य स्टॉक्स भी शामिल हैं।
Boehringer Ingelheim के साथ कंपनी का करार हुआ है। भारत में एंटी-डायबिटिक दवा बिक्री के लिए करार हुआ है। कंपनी Cospiaq, Cospiaq MetTM और Xilingio की बिक्री करेगी।
Itolizumab दवा के क्लीनिकल स्टडी के लिए Equillium से करार किया है। Itolizumab का इस्तेमाल Ulcerative Colitis के उपचार में होता है
3. WOCKHARDT (Green)
कारोबार में ग्रोथ के लिए कंपनी में निवेश की जरूरत है
4. POONAWALA FINCORP (Green)
कंपनी अपना हाउसिंग कारोबार TPG ग्रुप को बेचेगी। कंपनी अपना हाउसिंग कारोबार 3,900 करोड़ रुपये में बेच सकती है
5. TAMILNAD MERCANTILE BANK (Green)
TMB का कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस के साथ करार हुआ है। जनरल इंश्योरेंस मार्केटिंग, डिस्ट्रिब्यूशन के लिए करार किया है
6. ONGC (Green)
कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आई है। कच्चे तेल में 3% का उछाल, ब्रेंट $82/बैरल के पार पहुंच गया है। OPEC का अगले साल डिमांड बढ़ने का अनुमान है
7. SAPPHIRE FOODS (Red)
प्रोमोटर आज ब्लॉक डील के जरिए 41.5 Lk शेयर बेचेंगे
8. IRCTC (Red)
सरकार IRCTC में OFS के जरिए 5% हिस्सा बेचेगी। OFS का फ्लोर प्राइस 680 रुपये/शेयर तय हुआ है। मौजूदा भाव से करीब 7% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है
सूत्रों के मुताबिक कंपनी ग्रीन ऐनर्जी कारोबार में 20% हिस्सा बेच सकती है। कंपनी की हिस्सा बिक्री से 3000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है
2-ICICI BANK (Red)
बैंक का ADR 2% गिरा, शेयर में दबाव की आशंका है
3-AXIS BANK (Red)
बैंक का ADR 2% गिरा, शेयर में दबाव की आशंका है
4-DILIP BUILDCON (Green)
कंपनी की JV को गुजरात मेट्रो से 1060 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
5-IRB INFRA (Green)
नवंबर ग्रॉस सेल कलेक्शन 6.1% बढ़कर 366 करोड़ हुआ है। जबकि सालाना आधार पर नवंबर ग्रॉस सेल कलेक्शन में 39.2% का उछाल आया है
6-HG INFRA (Green)
NHAI से कंपनी को 997.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को NHAI से हरियाणा में रोड प्रोजेक्ट के लिए 997 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
7-INDIAN METALS & FERRO ALLOYS (Green)
कंपनी की सब्सिडियरी उत्कल कोल को मुआवजा मिला। उत्कल कोल को कोयला मंत्रालय से 20.69 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला
8- SHREYAS SHIPPING (Green)
कंपनी ने M.V. SSL चेन्नई की बिक्री के लिए करार किया है
9- SBI LIFE (GREEN)
इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने बुलिश नजरिया दिया है
10- MAX LIFE (GREEN)
इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने बुलिश नजरिया दिया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )