IDBI बैंक में सरकार CO-PROMOTER की भूमिका में नहीं रहेगी। इसकी हिस्सेदारी पब्लिक कैटेगरी में आएगी। SEBI ने शेयरहोल्डिंग के reclassification को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से IDBI बैंक के विनिवेश में मदद मिलेगी। लिहाजा इस स्टॉक पर आज बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं COAL INDIA पर भी आज बाजार में फोकस रहेगा। इसकी वजह ये है कि देश में दिसंबर में कोयला उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़कर 8.3 करोड़ टन हो गया है। कोल आपूर्ति में भी 5 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा आज बाजार में कौन से स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहेगा। इसके बारे में सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।
