आज नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से सेंसेक्स में टाटा मोटर्स शामिल हुआ है जबकि डॉक्टर रेड्डीज इससे बाहर हुआ। आज से दिग्गज कंपनियों RIL, इंफोसिस, TCS और ICICI बैंक वेटेज का भी घटेगा। वहीं आज KFin Technologies का IPO खुल रहा है। इसका प्राइस बैंड 347 से 366 रुपये प्रति शेयर के बीच है। कंपनी की इस IPO से 1500 करोड़ जुटाने की योजना है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट ने आज ट्रेडिंग के लिए 10-10 स्टॉक्स सुझाये हैं। एक्सपर्ट्स इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत दिया है। इस संकेत के पीछे की वजह भी बताई। जानते हैं किन स्टॉक्स में दांव लगाकर आज इंट्राडे में ही तगड़ी कमाई की जा सकती है-
