SVB संकट से बाजार में घबराहट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5% गिरकर बंद बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट रही। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में दबाव नजर आया। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 897 प्वाइंट गिरकर 58,238 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 259 प्वाइंट गिरकर 17,154 पर बंद हुआ। बाजार की कमजोरी के बीच बाजार बंद होने से पहले 4 दिग्गजों ने निवेशकों के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की सलाह दी। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एसआरएफ और क्रेडिट एक्सेस के शेयर शामिल हैं।
