डीलिंग रूम्स में आज 1 आईटी स्टॉक मे हुई बिकवाली, एफएमसीजी स्टॉक में दिखी खरीदारी

Mphasis पर आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs ने आज शेयर में बिकवाली की है। इस आईटी शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। इसके साथ ही इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
Britannia पर डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने इसका लक्ष्य 4400-4420 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार की आज अच्छी शुरुआत के बावजूद ऊपरी स्तरों से मार्केट पर दबाव बनता हुआ दिखा। निफ्टी 200 अंक टूटकर 17200 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी 40,000 का अहम लेवल को नहीं बचा पाया। मिडकैप, स्मॉलकैप में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं INDIA VIX में 15 परसेंट का उछाल नजर आया। ऐसे में आज ब्रोकरेज हाउसेज में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने किन स्टॉक्स पर अपने क्लाइंट्स को ट्रेड लेने की सलाह दी। इसके बारे में पड़ताल करने से पता चला है कि आज डीलर्स ने आज एक आईटी स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी। जबकि दूसरे स्टॉक के रूप में एक एफएमसीजी स्टॉक पर ट्रेड लेने की राय दी।

    Mphasis

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। उनका कहना है कि FIIs ने आज शेयर में बिकवाली की है। शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है।

    बाजार कर रहा सपाट कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई


    Britannia

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने इसमें खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 4400-4420 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि आज FMCG शेयरों में नई खरीदारी होती हुई देखी गई है।

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।