बाजार की आज अच्छी शुरुआत के बावजूद ऊपरी स्तरों से मार्केट पर दबाव बनता हुआ दिखा। निफ्टी 200 अंक टूटकर 17200 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी 40,000 का अहम लेवल को नहीं बचा पाया। मिडकैप, स्मॉलकैप में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं INDIA VIX में 15 परसेंट का उछाल नजर आया। ऐसे में आज ब्रोकरेज हाउसेज में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने किन स्टॉक्स पर अपने क्लाइंट्स को ट्रेड लेने की सलाह दी। इसके बारे में पड़ताल करने से पता चला है कि आज डीलर्स ने आज एक आईटी स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी। जबकि दूसरे स्टॉक के रूप में एक एफएमसीजी स्टॉक पर ट्रेड लेने की राय दी।
