Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22370-22429 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22489-22519/22581 के लेवल पर नजर आ रहा है। वहीं इंडेक्स में पहला बेस 22221-22187 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22151-22119/22111 (50DEMA) के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें शॉर्ट पर 22264 का टारगेट हासिल हुआ। जोखिम की क्षमता के मुताबिक शॉर्ट कैरी करने की राय दी थी। अमेरिका में गिरावट और बढ़ी। FIIs की कैश/इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसमें 22400-22500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स दिख रहे हैं जबकि 20DEMA का स्तर 22370 पर नजर आ रहा है।
