Get App

Gold Stocks: 15 महीने में चार गुना बढ़ाया था पैसा, अब Q3 के धमाकेदार बिजनेस पर 14% उछला यह शेयर

Gold Stocks: करीब ढाई साल पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई इस गोल्ड ज्वैलरी कंपनी ने आज फटाफट निवेशकों को मालामाल कर दिया। दिसंबर तिमाही के धमाकेदारी कारोबारी अपडेट और आगे के लिए तगड़े आउटलुक पर निवेशक चहक उठे। इस वजह से शेयर करीब 14% उछल पड़े। जानिए कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 4:09 PM
Gold Stocks: 15 महीने में चार गुना बढ़ाया था पैसा, अब Q3 के धमाकेदार बिजनेस पर 14% उछला यह शेयर
चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में Senco Gold की सेल्स और रेवेन्यू सालाना आधार पर 51% की रफ्तार से बढ़ी।

Senco Gold Share Price: दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पर सेन्को गोल्ड के शेयर रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ गए। कंपनी की ग्रोथ इतनी तेज रही कि निवेशक चहक उठे और फटाफट शेयरों की खरीदारी करने लगे जिससे शेयर करीब 14% उछल पड़े। करीब ढाई साल पहले लिस्ट हुए सेन्को गोल्ड के शेयरों ने फटाफट निवेशकों को मालामाल कर दिया। आज बीएसई पर यह 11.54% की बढ़त के साथ ₹361.00 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह  14.63% उछलकर ₹371.00 तक पहुंच गया था। इसके ₹317 के शेयरों की घरेलू मार्केट में 14 जुलाई 2023 को एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के बाद अगले साल यानी 2024 नें 7 अक्टूबर को ₹772.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। इस हाई लेवल पर यह 21 जुलाई 2023 को ₹179.13 के रिकॉर्ड निचले स्तर से करीब 15 महीने में 330.97% उछलकर पहुंचा था।

Senco Gold की कैसी रही दिसंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में सेन्को गोल्ड की सेल्स और रेवेन्यू सालाना आधार पर 51% की रफ्तार से बढ़ी। यह ग्रोथ कितनी शानदार है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि पहली तिमाही में इसकी ग्रोथ 6.5% और दूसरी तिमाही में 28% थी। वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती नौ महीने में इसकी सेल्स सालाना आधार पर 31% की रफ्तार से बढ़ी। कंपनी का कहना है कि इसका TTM (ट्रेलिंग ट्वेल्व मंथ्स) रेवेन्यू पहले ही ₹8000 करोड़ पहुंच चुका है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसके दिसंबर तिमाही की ग्रोथ में 49% की रिटेल बिजनेस ग्रोथ और 39% की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ शामिल है। इस वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती नौ महीने में इसकी सेल्स ग्रोथ में एसएसएसजी की 21% की ग्रोथ शामिल है।

सेन्को गोल्ड का कहना है कि फेस्टिव कैंपेन पर टारगेट, नई डिजाइन की लॉन्चिंग, शादियों से जुड़ी खरीदारी और दूसरी तिमाही के मांग के फेस्टिव सीजन में शिफ्ट होने के चलते कारोबार की ग्रोथ तेज रही। गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच सेन्को गोल्ड ने हल्के वजन वाले और कम बजट की प्रोडक्ट्स पेश किए जिसने इसकी सेल्स को सपोर्ट किया। गोल्ड की कीमतें दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 65% और तिमाही आधार पर 23% की तेजी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें