Get App

खुलते ही क्रैश हुआ ये शेयर, 19% टूट गया भाव, खराब नतीजों के बाद निवेशकों में स्टॉक बेचने की होड़

Senco Gold Shares: सेनको गोल्ड के शेयर शुक्रवार 14 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गए। कंपनी के शेयरों ने करीब 18 फीसदी का गोता लगाया। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई। सेंको गोल्ड का मार्जिन दिसंबर तिमाही के दौरान तेजी से घटा है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA मार्जिन) घटकर 3.8 फीसदी पर आ गया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 10:55 AM
खुलते ही क्रैश हुआ ये शेयर, 19% टूट गया भाव, खराब नतीजों के बाद निवेशकों में स्टॉक बेचने की होड़
Senco Gold Shares: कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिंसबर तिमाही में घटकर 33.5 करोड़ रुपये पर आ गया

Senco Gold Shares: सेनको गोल्ड के शेयर शुक्रवार 14 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गए। कंपनी के शेयरों ने करीब 19 फीसदी का गोता लगाया। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई। सेंको गोल्ड का मार्जिन दिसंबर तिमाही के दौरान तेजी से घटा है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA मार्जिन) घटकर 3.8 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11 फीसदी रहा था। कंपनी ने बताया कि नई सहयोगी कंपनियों को खोलने में खर्च से उसके प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ा।

कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, मार्जिन में पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले अंतर, मुख्य रूप से पिछली दो तिमाहियों के कस्टम्स ड्यूटी के असर और सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण आया है। कंपनी ने पहले अपने EBITDA मार्जिन के 7-8 प्रतिशत की सीमा में रहने का अनुमान लगाया था।

ऑपरेटिंग मोर्चे पर सुस्त प्रदर्शन का असर सेनको गोल्ड के शुद्ध मुनाफे पर भी पड़ा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिंसबर तिमाही में घटकर 33.5 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 101.3 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान मजबूत ग्रोथ देखी गई और यह पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये रहा।

सुबह 9.28 बजे, सेनको गोल्ड के शेयर एनएसई पर 369.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 32 फीसदी की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें