आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में आज मजबूती देखने को मिल रही है। मगर एसजीएक्स निफ्टी पर दबाव है। यूएस की बात करें तो शुक्रवार को उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट के बाद डाओ 64 अंक चढ़ कर बंद हुआ। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 63 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर शी जिनपिंग और ट्रंप फिर मुलाकात करेंगे।
