ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशिया से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग, ताइवान और चीन के बाजार आज बंद हैं। एसजीएक्स निफ्टी में बढ़त पर कारोबार हो रहा। उधर ट्रेड डील की उम्मीद में कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिला। चीन के उपराष्ट्रपति ने कहा कि ट्रेड डील को लेकर कई नए मुद्दे पर सहमति बनी है। वहीं ट्रंप ने कहा है कि अगले 1 महीने में तस्वीर साफ होगी।
