बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्ती दिख रही है। एजीएक्स निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। इस बीच क्रूड 6 महीने की ऊंचाई से फिसल गया है। ब्रेंट का भाव 74 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। क्रूड कीमतों से निपटने के लिए भारत-चीन के बीच समझौत संभव। चीन और भारत क्रूड बायर्स क्लब बना सकते हैं। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो कल के कारोबार में अमेरिकी मार्केट मिलेजुले बंद हुए। डाओ कल 134 अंक फिसलकर बंद हुआ जबकि नैस्डैक हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। 3 एम के कमजोर नतीजों के बाद बाजार पर दबाव बढ़ा। नतीजों के बाद 3 एम 13 फीसदी टूटा। वहीं, अच्छे नतीजों के बाद फेसबुक 5.5 फीसदी उछला। इस बीच डॉलर इंडेक्स 2 साल की ऊंचाई के करीब दिख रहा है। आज अमेरिका के पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आएंगे।
