बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। एशियाई बाजारो में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। एसजीएक्स निफ्टी सपाट दिख रहा है। उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार जोश में नजर आ रहे हैं। कल के कारोबार में नैस्डैक रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 और नैस्डैक भी कल रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। अगले हफ्ते यूएस के प्रतिनिधि चीन जाएंगे। 30 अप्रैल को चीन के साथ ट्रेड वार्ता होगी। उधर क्रूड 6 माह ऊंचाई पर बरकरार है। ब्रेंट 74 डॉलर प्रति बैरल के पार नजर आ रहा है। हालांकि सऊदी अरब ने कहा है कि कच्चे तेल की सप्लाई में कमी नहीं आएगी।
