Get App

सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नई ऊंचाई पर, ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

DLF पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 12:05 PM
सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नई ऊंचाई पर, ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Dreamfolks पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 738 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी शेयर बाजार का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स-निफ्टी- निफ्टी बैंक आज फिर से नए शिखर पर पहुंचते हुए नजर आये। बीएसई का सेंसेक्स 66900 के करीब और निफ्टी 19800 के करीब पहुंच गया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने डीएलएफ पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडसइंड बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने अपोलो टायर्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने ड्रीम फो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः DLF

राजेश पालवीय ने DLF के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः IndusInd Bank Future

मानस जायसवाल ने IndusInd Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IndusInd Bank में 1410 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1460 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1384 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें