सेंसेक्स 350 अंक ऊपर, निफ्टी 11000 के पार बंद

रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी से एक दिन पहले बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

अपडेटेड Feb 06, 2019 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी से एक दिन पहले बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 1 अक्टूबर के बाद आज फिर 11000 का स्तर पार किया है। सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा मजबूत हुआ है और इंट्राडे में 37,000 के पार भी निकला था। बैंक निफ्टी भी 0.5 फीसदी चढ़ा है। लेकिन खास बात रही कि कई दिनों की बिकवाली के बाद मिडकैप इंडेक्स में अच्छी रिकवरी आई और ये भी हरे निशान में बंद हुआ।

टेक महिंद्रा, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला और ग्रासिम में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली जबकि अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज और टाइटन में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358 अंक यानि 0.98 फीसदी की मजबूती के साथ 36,975.23 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 128.10 अंक यानि 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 11062.45 के पार बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।