Get App

IT Sector का दबाव नाकाम, Sensex में 394 अंकों का उछाल, निवेशकों पर बरसे ₹5 लाख करोड़

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। मार्केट पर आज आईटी सेक्टर का दबाव नाकाम साबित हुआ और कुछ अहम सेक्टर्स के दम पर शानदार रौनक रही। ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 4:04 PM
IT Sector का दबाव नाकाम, Sensex में 394 अंकों का उछाल, निवेशकों पर बरसे ₹5 लाख करोड़
Sensex-Nifty closes green: एक कारोबारी दिन पहले करीब 1% की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी आधे फीसदी से अधिक रिकवर हुए हैं।

Sensex-Nifty closes green: इजरायल और ईरान के बीच तनाव हल्का होने की उम्मीद ने वैश्विक मार्केट को सपोर्ट किया और कच्चा तेल नरम पड़ा तो निवेशक चहक उठे। एशियाई बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज रौनक लौटी और एक कारोबारी दिन पहले की करीब 1% की गिरावट से उबरते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी आधे फीसदी रिकवर हुए। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल गया तो निफ्टी 50 भी 23250 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छा माहौल दिखा जिसमें स्मालकैप स्पेस में रौनक अधिक रही। निफ्टी मिडकैप 100 में आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

सेक्टरवाइज निफ्टी आईटी में आधे फीसदी की गिरावट रही और मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन निफ्टी पीएसयू बैंक आज 3.62% की बढ़त के साथ बंद हुआ तो प्राइवेट बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़त रही। निफ्टी ऑटो भी 1% से अधिक मजबूत हुआ तो मेटल और एफएमसीजी के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी आई।

मार्केट की इस रौनक में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। आज सेंसेक्स (Sensex) 394.50 प्वाइंट्स यानी 0.54% के उछाल के साथ 73,918.76 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 119.10 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 23,242.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 511.15 प्वाइंट्स चढ़कर 74,035.4 और निफ्टी 156.40 प्वाइंट्स उछलकर 23,279.40 तक पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ का उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें