हममें से ज्यादातर लोगों को अपना मोबाइल नंबर आसानी से याद रहता है। लेकिन कई बार हम फोन में SIM कार्ड बदल लेते हैं और फिर यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा नंबर किस SIM कार्ड में लगा है। कई लोग दूसरे नंबर के तौर पर नया SIM कार्ड भी ले लेते हैं। ऐसे में रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच नया नंबर याद रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कुछ मामलों में, कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके फोन में फिजिकल SIM कार्ड नहीं होता, बल्कि कई eSIM इंस्टॉल होते हैं। वहीं, स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कुछ पुराने यूजर्स के लिए भी अपने मोबाइल नंबर को याद रखना या अलग-अलग नंबरों को पहचानना मुश्किल हो सकता है।
