Android फोन से बिना ऐप डाउनलोड किए स्कैन करें डॉक्यूमेंट, बस फॉलो करें ये स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने तक सीमित नहीं रह गए हैं। इनसे आप कई ऐसे काम भी कर सकते हैं, जिनके लिए पहले लैपटॉप, कंप्यूटर, कैमरा या वेबकैम जैसे अलग डिवाइस की जरूरत पड़ती थी।
Android फ़ोन से डॉक्यूमेंट कैसे स्कैन करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया चलाने तक सीमित नहीं रह गए हैं। इनसे आप कई ऐसे काम भी कर सकते हैं, जिनके लिए पहले लैपटॉप, कंप्यूटर, कैमरा या वेबकैम जैसे अलग डिवाइस की जरूरत पड़ती थी। अब फोन के कैमरे भी काफी बेहतर हो गए हैं, इसलिए इनकी मदद से ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को आसानी से स्कैन किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अलग से स्कैनर खरीदने या रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे पैसे बचने के साथ आपका काम भी आसान हो जाता है। आप फोन से ही किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसे अपनी जरूरत के हिसाब से मनचाहे फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड किए अपने Android स्मार्टफोन से आसानी से डॉक्यूमेंट्स कैसे स्कैन करें, तो यहां एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है जो आपकी मदद करेगी।
Google Drive ऐप से Android फोन में डॉक्यूमेंट कैसे स्कैन करें
अगर आपके Android फोन में Google Drive ऐप है, तो आप बिना कोई अलग स्कैनर या थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं। इसका तरीका काफी आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन में Google Drive ऐप खोलें।
स्टेप 2: अब स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिखाई दे रहे Camera बटन पर टैप करें।
स्टेप 3: इसके बाद कैमरे को इस तरह सेट करें कि डॉक्यूमेंट के चारों कोने फ्रेम में पूरी तरह दिखाई दें।
स्टेप 4: आपको डॉक्यूमेंट के चारों तरफ नीले रंग की आउटलाइन दिखाई देगी। यह बताती है कि फोटो का कौन-सा हिस्सा स्कैन में शामिल होगा। जरूरत के हिसाब से आप कोनों को एडजस्ट करके डॉक्यूमेंट का हिस्सा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्टेप 5: अब डॉक्यूमेंट की फोटो लेने के लिए Capture बटन पर टैप करें।
अगर आप जल्दी-जल्दी कई डॉक्यूमेंट स्कैन करना चाहते हैं, तो Manual और Auto Capture के बीच भी स्विच कर सकते हैं।
स्टेप 6: डॉक्यूमेंट स्कैन होने के बाद आप उसमें बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए Crop and Rotate से डॉक्यूमेंट को क्रॉप या घुमा सकते हैं। Filter पर टैप करके फिल्टर लगा सकते हैं और Clean विकल्प से अनचाहे हिस्से को हटा सकते हैं।
स्टेप 7: अगर आप एक ही डॉक्यूमेंट में कई पेज जोड़ना चाहते हैं, तो Add बटन पर टैप करें।
स्टेप 8: अगर स्कैन की गई फोटो सही नहीं आई है, तो Retake पर टैप करके दोबारा फोटो ले सकते हैं। वहीं, किसी पेज को हटाने के लिए Delete बटन का इस्तेमाल करें। सभी पेज सही होने के बाद Done पर टैप करें।
स्टेप 9: अब स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए उसका नाम लिखें या Google Drive की ओर से सुझाया गया नाम चुनें।
स्टेप 10: इसके बाद वह फॉर्मेट चुनें, जिसमें आप डॉक्यूमेंट सेव करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, आप इसे PDF या JPG फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।
स्टेप 11: अब वह फोल्डर चुनें, जिसमें आप स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट सेव करना चाहते हैं।
स्टेप 12: आखिर में Save बटन पर टैप करें। आपका स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट चुने गए फोल्डर में सेव हो जाएगा।
Android फोन के कैमरा ऐप से डॉक्यूमेंट कैसे स्कैन करें
कुछ OEM अपने Android फोन के डिफॉल्ट कैमरा ऐप में ही इन-बिल्ट डॉक्यूमेंट स्कैनर देते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले, अपने फोन का कैमरा ऐप ओपन करें।
स्टेप 2: अपने फोन के कैमरे को डॉक्यूमेंट की तरफ करें। ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट किसी समतल जगह पर रखा हो।
स्टेप 3: आपके OEM के आधार पर, आपको स्क्रीन के किसी एक तरफ पीले रंग का पेज का निशान दिखाई देगा। उस पेज के निशान पर टैप करें।
स्टेप 4: अगर आप डॉक्यूमेंट को दोबारा स्कैन करना चाहते हैं, तो यहा 'Retake’ बटन पर टैप कर सकते हैं।
स्टेप 5: अब, स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए ‘Save’ पर टैप करें। इसके बाद स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट आपके Gallery ऐप या Files फोल्डर में सेव हो जाएगा।