तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज बाजार ने फिर तेजी का रुख किया। दिन भर की सुस्ती के बाद आखिरी घंटों में शॉर्टकवरिंग के सहारे बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 490 अंकों की मजबूती लेकर 39 हजार के पार टिका है। वहीं निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ फिर से 11 700 के पार काबिज हुआ है।
