दुनियाभर के बाजारों से आज बेहतर संकेत मिल रहे हैं। चीन की मजबूत ग्रोथ से बाजार को सहारा मिल रहा है। चीन की इकोनॉमी पहली तिमाही में 6.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है। चीन की जीडीपी ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। यूएस के साथ ट्रेड डील पर भी बातचीत जारी है। हालांकि कमजोर नतीजों से यूएस मार्केट पर कुछ दबाव देखने को मिला है। उधर क्रूड 72.72 डॉलर तक गया था। फिलहाल इसमें कुछ नरमी दिख रही है। चीन से मांग में तेजी से क्रूड को सहारा मिला है। ओपेक की कटौती और यूएस में इंवेंटरी घटने से भी इसमें तेजी आई है।
