भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सोमवार 7 फरवरी को सेंसेक्स 1023.63 अंक गिरकर 57,621.19 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.7% की गिरावट के साथ 17,213 पर बंद हुआ है। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1950 अंक गिर चुका है। इस दौरान निवेशकों को शेयर बाजार में 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
