Share Market Rally: ₹2 लाख करोड़ की बारिश, Indigo-Maruti पर सवार Sensex में 400 प्वाइंट्स का उछाल

Sensex-Nifty Rally: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 25 जून को मार्केट में अच्छी रौनक दिख रही है। सिर्फ एक सेक्टर को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स फिलहाल ग्रीन है लेकिन शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक सपोर्ट एक खास सेक्टर से मिला। निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Rally: सेंसेक्स और निफ्टी आज अच्छी बढ़त के साथ खुले हैं।

Share Market Rally: कच्चे तेल के अमेरिका और ईरान के बीच जंग की शुरुआत से पहले के लेवल पर आने और मेमोरी चिप कंपनी माइक्रोन के शानदार रिजल्ट ने दुनिया भर के बाजारों में रौनक बिखेर दी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी भी उछल पड़े। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 400 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 24150 के पार। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त है।

सेक्टरवाइज मेटल सेक्टर को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है। मार्केट को सबसे अधिक सपोर्ट ऑटो सेक्टर से मिला है, जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% मजबूत हुआ है। वहीं आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर से भी मार्केट को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है जिसमें से निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक की तेजी को छोड़ बाकी में आधे फीसदी से अधिक की तेजी है।

ओवरऑल शुरुआती कारोबार में ही आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:28 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 435.29 प्वाइंट्स यानी 0.57% के उछाल के साथ 77,426.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 128.15 प्वाइंट्स यानी 0.53% की बढ़त के साथ 24,149.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 489.92 प्वाइंट्स उछलकर 77,481.14 और निफ्टी 148.05 प्वाइंट्स चढ़कर 24,169.70 तक पहुंच गया था।


₹2.16 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,91,553.928 करोड़ था। आज यानी 23 जून 2026 को यह बढ़कर ₹4,78,07,804.17 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹216,250.242 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 21 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें फिलहाल 21 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी फिलहाल एमएंडएम, इंडिगो, और मारुति में है। वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, टाइटन और इंफोसिस में दिख रही है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 10

63 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2537 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1617 शेयर आज मजबूत दिख रहे हैं तो 741 में गिरावट रही जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 63 शेयर एक साल के हाई और 14 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 62 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 55 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

sensex 9

 

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।