ग्लोबल संकेत आज पॉजिटिव नजर आ रहा है। एशिया में आज मजबूती देखने को मिल रही है। लेकिन एसजीएक्स निफ्टी में सुस्त कारोबार हो रहा है। कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार 4 महीने की ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ कल करीब 150 अंक चढ़कर बंद हुआ। उधर एसएंडपी 500 इंडेक्स 2019 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। नैस्डैक भी कल हरे निशान में बंद हुआ। टेक शेयरों में तेजी और अच्छे आर्थिक आंकड़े से कल के कारोबार में तेजी देखनो को मिली। जनवरी में ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। उधर क्रूड की कीमतें भी साल की ऊंचाई पर नजर आ रही हैं, ब्रेंट क्रूड 67 डॉलर प्रति बारल के पार चली गई हैं। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि चीम के साथ ट्रेड डील फाइनल हो गई है वो जल्द ही शी जिंनपिंग से मिलेंगे।
