Get App

सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 10000 अंक गिरा है, क्या बाजार में टिके रहने वाले इनवेस्टर्स को मिलेगा इनाम?

बाजार ने हमेशा गिरावट के दौरान टिके रहने वाले निवेशकों को इनाम दिया है। इतिहास बताता है कि असल मुनाफा तब होता है, जब मार्केट बड़ी गिरावट के बाद रिकवर करता है। इसका फायदा उन निवेशकों को मिलता है जो बाजार में टिके रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2026 पर 6:13 PM
सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 10000 अंक गिरा है, क्या बाजार में टिके रहने वाले इनवेस्टर्स को मिलेगा इनाम?
बीते डेढ़ साल में बाजार में आई गिरावट ने कई इनवेस्टर्स का धैर्य तोड़ा है।

सेंसेक्स 75000 अंक के करीब है। यह सितंबर 2024 के अपने 85,900 के रिकॉर्ड हाई से करीब 10,000 अंक नीचे आ चुका है। बीते डेढ़ साल में बाजार में आई गिरावट ने कई इनवेस्टर्स का धैर्य तोड़ा है। गिरावट बढ़ने के डर से वे बाजार से अपने पैसे निकाल चुके हैं। कई इनवेस्टर्स अब भी बाजार में टिके हुए हैं। सवाल है कि क्या जो इनवेस्टर्स आज भी टिके हुए हैं क्या बाजार उन्हें इसका इनाम देगा?

बाजार में टिके रहने वाले निवेशकों को इनाम मिला है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार ने हमेशा गिरावट के दौरान टिके रहने वाले निवेशकों को इनाम दिया है। वेल्थविशर फाइनेंशियल प्लैनर्स के फाउंडर एवं सेबी रिजस्टर्ड एडवाइजर मधुपम कृष्णा ने कहा, " बीते कई दशकों में बाजार में तीन बार बड़ी गिरावट आई है। सबसे पहले 1992 में हर्षद मेहता स्कैम के वक्त मार्केट क्रैश कर गया था। उसके बाद 2008 में फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। आखिर में कोविड की महामारी आने पर मार्च 2020 में क्रैश कर गया था। "

हर बार बड़ी गिरावट के बाद आई है रिकवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें