शेयर बाजार (Stock Markets) में फिर से रौनक लौट आई है। 17 अगस्त (बुधवार) को बीएसई Sensex 60,000 अंक के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर गया। 1:09 बजे यह 0.65 फीसदी यानी 382 अंक के उछाल के साथ 60,225 अंक पर था। पिछले कुछ हफ्तों में बाजार में लगातार तेजी की वजह से सेंसेक्स ने फिर से 60,000 अंक का लेवल हासिल कर लिया है। यह पिछले कुछ महीनों में बाजार में आई गिरावट के बाद निवेशकों के लिए जश्न मनाने का मौका है।
