फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले Sensex-Nifty सहित एशियाई मार्केट्स में क्यों दिख रही बड़ी गिरावट?

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (FOMC) की दो दिन की बैठक आज से शुरू हो रही है। इसके नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। इंडिया में इन नतीजों के बारे में देर रात पता चलेगा। फेड के फैसले से पहले सेंसेक्स-निफ्टी सहित प्रमुख एशियाई बाजारों पर बड़ा दबाव दिख रहा है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिकी के राष्ट्रपति बन जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे टैक्स में बदलाव, टैरिफ में इजाफा, सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी और सरकार के खर्च में बड़े बदलाव दिख सकती हैं।

दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स को अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का अनुमान है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक आज (17 दिसंबर) से शुरू हो रही है। इसके नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। फेडरल रिजर्व 18 दिसंबर को इंटरेस्ट रेट में एक-चौथाई फीसदी की कमी का ऐलान कर सकता है। यह अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में लगतार तीसरी कमी होगी। इस बीच, इंडिया सहित दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स में इनवेस्टर्स सावधानी बरत रहे हैं। आज (17 दिसंबर) मार्केट ओपन के होने के सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

2025 में अनुमान से कम इंटरेस्ट रेट में कमी का अनुमान

इनवेस्टर्स के सावधानी बरतने की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें लग रहा है कि 18 दिसंबर को फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) 2025 में इंटरेस्ट रेट में कमी की रफ्तार सुस्त रहने का संकेत दे सकता है। इसके पीछे कई वजहें हैं। पहला, अमेरिका में हाल में रिटेल इनफ्लेशन में उछाल देखने को मिला है। दूसरा, अमेरिकी इकोनॉमी की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। उधर, लेबर मार्केट में ज्यादा दबाव नहीं दिख रहा। इन सभी वजहों से ऐसा लगता है कि अब 2025 में इंटरेस्ट रेट में उतनी कमी नहीं करेगा, जितना पहले अनुमान लगाया गया था।


पहले 2025 में इंटरेस्ट रेट में 4 बार कमी का अनुमान था

फेडरल रिजर्व ने सितंबर में अगले साल इंटरेस्ट रेट में चार बार कमी का अनुमान जताया था। लेकिन, एनालिस्ट्स का भी यह मानना है कि अब 2025 में रेट में चार बार कमी नहीं होगी। 18 दिसंबर को फेडरल रिजर्व यूएस इकोनॉमी की सेहत के बारे में बताएगा। इस पर एनालिस्ट्स की करीबी नजरें लगी हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा फेडरल रिजर्व के उन संकेतों पर लगी हैं, जिसमें वह 2025 में होने वाले रेट में कमी के बारे में बता सकता है। एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि दिसंबर में इंटरेस्ट रेट में कमी करने के बाद 2025 में फेड अपनी एक या दो मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला ले सकता है।

20 जनवरी को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर पॉलिसी बदल सकती है

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिकी के राष्ट्रपति बन जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे टैक्स में बदलाव, टैरिफ में इजाफा, सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी और सरकार के खर्च में बड़े बदलाव दिख सकती हैं। फेडरल रिजर्व को इन बातों को भी ध्यान में रखना होगा। नोमुरा के एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की पॉलिसी का असर 2025 में अमेरिकी इकोनॉमी की ग्रोथ और इनफ्लेशन के आउटलुक पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: GST Council ऑनलाइन फूड डिलीवरी चार्ज पर टैक्स घटा सकती है, Zomato और Swiggy के शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी

Sensex सहित एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

17 दिसंबर को 12 बजे सेंसेक्स 1.19 फीसदी यानी 938 प्वाइंट्स गिरकर 80,808 पर चल रहा था। निफ्टी भी 281 प्वाइंट्स लुढ़ककर 24,385 पर था। चीन का शंघाई 0.73 फीसदी कमजोर चल रहा था। Nikkei में 0.11 फीसदी की गिरावट थी। Kospi 1.29 फीसदी नीचे चल रहा था।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 17, 2024 10:58 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।