शेयर मार्केट में शुक्रवार (14 अक्टूबर) को तेजी लौट आई। Sensex और Nifty अच्छी तेजी के साथ बंद हुए। हफ्ते के अंतिम दिन मार्केट खुलते ही Sensex और Nifty रॉकेट बन गए। लेकिन, दोपहर बाद तेजी थोड़ी कम हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 684 अंक यानी 1.2 फीसदी चढ़कर 57,919 अंक पर बंद हुआ। Nifty 171 अंक यानी करीब 1 फीसदी के उछाल के साथ 17,185 अंक पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली।
