एशियाई बाजारों और गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे सकारात्मक संकेतों को देखते हुए 8 अप्रैल को निफ्टी और सेंसेक्स में भी तेजी के साथ शुरुआत हुई है। दुनियाभर के निवेशक ग्लोबल बिकवाली के बाद अब सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल गिफ्टी निफ्टी 1.5 फीसदी की तेजी के साथ 22,652 के आसपास नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी तेज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। दूसरी तरफ,ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में दिख रहा है।
