Get App

रिकॉर्ड तोड़ तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर बंद, ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे दमदार मुनाफा

GNFC के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 708 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। GNFC के शेयर में 725 से 740 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 695 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2024 पर 5:02 PM
रिकॉर्ड तोड़ तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर बंद, ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे दमदार मुनाफा
Samvardhana Motherson पर मिडकैप सेगमेंट से Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बैंक निफ्टी के दम पर आज बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली देखने को मिली। इंडेक्स 350 अंक चढ़कर 50,000 के पार निकल गया। निफ्टी और सेंसेक्स भी नए शिखर पर पहुंच गये। पहली बार 23,500 के पार निकला निफ्टी, मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। रियल्टी, सरकारी कंपनियों और IT शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े। वहीं NBFCs में भी रौनक देखने को मिली। कैनफिन होम्स 7% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। हालांकि फार्मा और मेटल इंडेक्स पर हल्का दबाव नजर आया। प्रचंड हेलिकॉप्टर के बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद से HAL ने 6.5% से ज्यादा की ऊंची उड़ान भरी। अन्य डिफेंस कंपनियों में भी जोरदार उछाल नजर आया। पारस डिफेंस 20 परसेंट दौड़ा। मझगांव में 7 परसेंट की तेजी दिखी। वहीं बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ग्रैन्यूल्स इंडिया, जीएनएफसी, आरती इंडस्ट्रीज और संवर्धन मदरसन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Granules India

JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि ग्रैन्यूल्स इंडिया के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 480 के स्ट्राइक वाली पुट 7 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 9 से 13 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 1 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः GNFC Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से जीएनएफसी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 725 से 740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 695 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 708 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें