Get App

Market outlook:सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की तेजी के साथ बंद हुए, जानिए 5 मई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

निफ्टी 18181-18233 के जोन में स्थति अहम सपोर्ट के ऊपर टिका हुआ है। इसके चलते अब निफ्टी के लिए और ऊपर जाने का दरवाजा खुल गया है। हालांकि, 18632-18696 के जोन में पहुंचने पर निफ्टी थोड़ा ठहर सकता है। नीचे की तरफ 18000 लॉन्ग टर्म बेस बन गया है। उधर बैंक निफ्टी ने भी 43500 के अहम प्रतिरोध स्तर को पार कर लिया है। अब इसके लिए 44151 के अपने ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 04, 2023 पर 9:28 PM
Market outlook:सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की तेजी के साथ बंद हुए, जानिए 5 मई को कैसी रह सकती है इनकी चाल
भारतीय इक्विटी बाजार ने अमेरिकी बाजार की कमजोरी की उपेक्षा करते हुए अपनी तेजी को जारी रखा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए पॉजिटिव ट्रिगर रहे

Stock market: वीकली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 फीसदी बढ़कर 61749.25 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 165.95 अंक यानी 0.92 फीसदी बढ़कर 18255.80 के स्तर पर बंद हुआ है। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो आज के कारोबार में एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज आज के टॉप गेनर्स में रहा। ये इंडेक्स 1.55 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। उसके बाद निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में 1.3 फीसदी की बढ़त हुई है।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 81.80 पर बंद हुआ है।

5 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें