लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद संभला मार्केट, निवेशकों पर बरसे ₹6.77 लाख करोड़

Sensex-Nifty Closes Green: तीन कारोबारी दिन तक लाल रहने के बाद आज इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए। निफ्टी के सभी सेक्टर्स आज ग्रीन रहे लेकिन कुछ तो अधिक जोश में रहे और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें कि आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति कैसी रही

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:06 PM
Sensex-Nifty Closes Green: इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स (Sensex) 77,420.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24,130.70 के लेवल तक पहुंच गया था।

Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज मार्केट में रौनक बिखेरी। एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट थमी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मार्केट में ऐसा जोश भरा कि चौतरफा रौनक छा गई। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन जोन में बंद हुआ है। आईटी, फार्मा, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स तो 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6.77 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹6.77 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 639.42 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 77,303.63 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 194.75 प्वाइंट्स यानी 0.81% की बढ़त के साथ 24,092.70 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹6.77 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,17,411.338 करोड़ था। आज यानी 27 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,94,907.59 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹677,496.252 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के शेयर 23 ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज सन फार्मा में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एक्सिस बैंक, बीईएल और ट्रेंट में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

171 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4556 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3075 शेयर मजबूत हुए तो 1288 में गिरावट रही जबकि 193 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 171 शेयर एक साल के हाई और 43 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 15 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

आज दिन भर ऐसा रहा मार्केट का हाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।