Get App

Why Sensex-Nifty Crashed: इन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे शेयर

Why Sensex-Nifty Crashed: कुछ ही दिनों पहले दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। अब दो कारोबारी दिनों में ये 4 फीसदी से अधिक टूट गए। आज दुनिया भर के बाजारों में आज कोहराम मचा हुआ है। घरेलू मार्केट में सेंसेक्स इंट्रा-डे में टूटकर 78900 और निफ्टी भी फिसलकर 23900 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में इस हाहाकार की वजहें क्या हैं?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 2:24 PM
Why Sensex-Nifty Crashed: इन पांच वजहों से मार्केट धड़ाम, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे शेयर
ईरान-इजराइल के विवाद ने दुनिया भर के मार्केट को तगड़ा झटका दिया है। इसके अलावा देशों की अपनी-अपनी घरेलू वजहें भी हैं जैसे कि इनफ्लेशन इत्यादि।

Why Sensex-Nifty Crashed: दुनिया भर के बाजारों में आज कोहराम मचा हुआ है। घरेलू मार्केट में भी स्थिति अच्छी ना दिख रही है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज इंट्रा-डे में टूटकर 78900 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी फिसलकर 23900 के नीचे आ गया है। कुछ ही दिनों पहले दोनों ही इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। सेंसेक्स 1 अगस्त को इंट्रा-डे में 82,129.49 और निफ्टी 25,078.30 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। दो कारोबारी दिनों में ये 4 फीसदी से अधिक टूट गए। सेक्टरवाइज बात करें तो आज निफ्टी के सभी इंडेक्स रेड हैं और मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और ऑटो के इंडेक्स तो 4-4 फीसदी से अधिक टूट गए। मार्केट में इस हाहाकार की कई अहम वजह हैं, जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

दो कारोबारी दिनों में कितना गिरा मार्केट?

सेंसेक्स 1 अगस्त को इंट्रा-डे में 82,129.49 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और आज इंट्रा-डे में यह 78,295.86 के लेवल तक गिर गया था यानी कि दो कारोबारी दिनों में इसमें 3,833.63 की गिरावट आई। अब निफ्टी की बात करें तो 1 अगस्त 2024 को इंट्रा-डे में यह 25,078.30 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था और आज 23,893.7 के लेवल तक आ गया था यानी कि दो कारोबारी दिनों में यह 1,184.60 प्वाइंट टूट गया।

इजराइल-ईरान के बीच बढ़ता तनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें