Get App

Budget के ऐलानों के बाद Sensex में 2800 अंकों की गिरावट, Nifty 24600 के नीचे, इन सेक्टर्स में सबसे अधिक हाहाकार

Sensex-Nifty crashes on Budget 2026: शुरुआती उठा-पटक और फिर बजट का ऐलान के दौरान ग्रीन होने के बाद जब वित्त मंत्री ने मार्केट को लेकर एक खास बड़ा ऐलान किया तो हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 2-2% से अधिक की गिरावट आई। चेक करें करें कि मार्केट में इस हाहाकार की अहम वजह क्या रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 1:19 PM
Budget के ऐलानों के बाद Sensex में 2800 अंकों की गिरावट, Nifty 24600 के नीचे, इन सेक्टर्स में सबसे अधिक हाहाकार
Sensex-Nifty crashes on Budget 2026: मार्केट की हाहाकार में हर सेक्टर में बिकवाली की आंधी चलने लगी। (File Photo- Pexels)

Sensex-Nifty crashes on Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जैसे ही शेयर मार्केट में फ्यूचर्स से जुड़ी एसटीटी (STT) को बढ़ाया तो मार्केट में हाहाकार मच गया। इसके चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों 2-2% से अधिक टूट गए। सेंसेक्स की बात करें तो आज के इंट्रा-डे हाई से 2,800 से अधिक प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24,600 के नीचे आ गया। मार्केट के इस हाहाकार में सेंसेक्स के 29 तो निफ्टी के 45 स्टॉक्स लाल हो गए। हालांकि निचले स्तर पर रिकवरी के साथ फिलहाल सेंसेक्स 0.94% की गिरावट के साथ 81,464.68 और निफ्टी 1.18% की गिरावट के साथ 25,021.25 पर है।

इंट्रा-डे में सेंसेक्स 82,726.65 के हाई से टूटकर 79,899.42 और निफ्टी भी 25,440.90 से फिसलकर 24,571.75 तक आ गया था। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का अधिक दबाव रहा।

सेक्टरवाइज क्या है रुझान?

मार्केट की इस हाहाकर में हर सेक्टर में बिकवाली की आंधी चलने लगी। पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों के निफ्टी इंडेक्स तो 3-3% से अधिक फिसल गए। साथ ही ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के निफ्टी इंडेक्स भी 1-1% से अधिक टूट गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें