उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, विश्लेषकों ने कहा करेक्शन 'हेल्दी'

बाज़ारों के लिए अगला ट्रिगर प्वाइंट फ़ेडरल रिज़र्व के दिसंबर मीट का फैसला होगा जो बाद में आने की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में यथास्थिति बनाए रखने की उम्मीद है। दर-कटौती कब से शुरू हो सकती है इसका अंदाजा लगाने के लिए बाजार की नजर यूएस फेड की टिप्णियों पर बनी रहेगी। लगातार तेजी के दौर के बाद बाजार फिलहाल थोड़ा रुक कर सुस्ताने के मूड में दिख रहा है

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 2:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह का कहना है कि इस करेक्शन में घबराने जैसी कोई बात नहीं है। 8 दिसंबर के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अगर हम 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखते हैं तो हम इसे करेक्शन कह सकते हैं

13 दिसंबर को इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। भारत और अमेरिका में महंगाई में तेजी बनी रहने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को कम करने और नरम रुख अपनाने की जल्दबाजी नहीं करेंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज का बाजार का करेक्शन एक हेल्दी करेक्शन है। आज की गिरावट में बाजार एक तरह से अगली दौड़ के लिए तैयार होने के लिए रुक कर सांसे भर रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह का कहना है कि इस करेक्शन में घबराने जैसी कोई बात नहीं है। 8 दिसंबर के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अगर हम 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखते हैं तो हम इसे करेक्शन कह सकते हैं। और यह करेक्शन बाजारों के लिए बिल्कुल हेल्दी है। गौरांग शाह ने निवेशकों को हर गिरावट का इस्तेमाल चुनिंदा स्टॉक खरीदने के लिए करने की सलाह दी है।

यूएस एफओएमसी नतीजे से पहले बाजार का मूड "हल्के" बने रहने का : समीत चव्हाण


हाल के सप्ताहों में, बेंचमार्क रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में रहे हैं। निफ्टी के 21,000 के नए शिखर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 70,000 तक पहुंच गया। लगातार तेजी के दौर के बाद फिलहाल बाजार का मूड "हल्के" बने रहने का नजर आ रहा है।

एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक समीत चव्हाण का कहना कि ट्रेडर्स ने यूएस एफओएमसी नतीजे से पहले टेबल से पैसा निकालने और जेब में रखने का मूड बना लिया है। इन्होंने पोजीशन हल्की बनाए रहने का विकल्प चुना है।

बाज़ारों के लिए अगला ट्रिगर प्वाइंट फ़ेडरल रिज़र्व के दिसंबर मीट का फैसला होगा जो बाद में आने की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में यथास्थिति बनाए रखने की उम्मीद है। दर-कटौती कब से शुरू हो सकती है इसका अंदाजा लगाने के लिए बाजार की नजर यूएस फेड की टिप्णियों पर बनी रहेगी। लगातार तेजी के दौर के बाद बाजार फिलहाल थोड़ा रुक कर सुस्ताने के मूड में दिख रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वीके विजयकुमार का कहना है कि ग्लोबल नजरिए से देखें तो आज रात का फेड का संदेश ग्लोबल बाजार के रुझान को निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। बाजार निर्णायक मोड़ लेने से पहले फेड प्रमुख से मिलने वाले संकेत का इंतजार करेगा।

Daily Voice : 2024 में आईटी और पीएसयू बैंक शेयर पकड़ेंगे रफ्तार, स्पेशियलिटी केमिकल भी तेजी के मूड में

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पबारी ने कहा कि बाजार की आगे की दिशा पर एफओएमसी के आर्थिक विकास अनुमानों और डॉट प्लॉट का असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा बाजार पहले से ही ये मानकर चल रहा है आज की फेड मीट में ब्याज दरों को बढ़त नहीं की जाएगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।