बाजार में सुस्ती छाई है। सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप दबाव में कारोबार कर रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी आउटफॉर्म कर रहा है। इंडसइंड बैंक 2 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। एक्सिस, बजाज TWINS से भी बाजार को सहारा मिल रहा है। सरकारी बैंकों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने मैरिको फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
